23 दिन बाद Aashka Goradia ने दिखाई बेटे की झलक, मां के सीने से लग सुकून से सोए दिखे विलियम

11/20/2023 3:50:36 PM

मुंबई: एक्ट्रेस आशका गोराडिया के घर बीते महीने ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। आशका ने 27 अक्टूबर को प्यारे से बेटे को जन्म दिया जिसका उन्होंने विलियम अलेक्जेंडर रखा। अब बेटे के जन्म के लगभग 23 दिन बाद आशका ने बेबी विलियम की झलक शेयर की। आशका ने बेटे संग पहला वीडियो शेयर किया, जिसमें ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें देखने के लिए मिल रही है।

इस वीडियो में मौजूद तस्वीर में देखा जा सकता है कि आशका ने अपने बेटे को अपनी बाहों में लिया हुआ है और वह खुद सेल्फी ले रही हैं।  दूसरी तस्वीर में वह अपने बेटे की ओर ही देख रही हैं। विलियम मां के सीने से चिपके हुए हैं।

पूरे वीडियो में आशका ने अपने बेटे का चेहरा छिपाकर रखा। एक तस्वीर में एक्ट्रेस के बेटे के चेहरे पर हार्ट इमोजी भी नजर आया।

आशका गोराडिया ने कैप्शन में लिखा, 'इससे ज्यादा मधुर, अधिक अर्थपूर्ण और कीमती कभी कुछ नहीं रहा। ये सच्चे प्यार का गीत है। ये बात दुनिया की सभी माओं के लिए है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia)

बता दें कि आशका गोराडिया टीवी के कई सीरियल्स का हिस्सा रही हैं, लेकिन अब वह एक्टिंग छोड़ चुकी हैं। वह आखिरी बार साल 2019 में टीवी पर नजर आई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा। साल 2020 में आशका ने अपना मेकअप और ब्यूटी ब्रांड रेनी कॉस्मेटिक्स लॉन्च किया था।


 

Content Writer

Smita Sharma