35 की आशका गोराडिया ने बीच किनारे किया हेंडस्टैंड, 38 की शेफाली के बिकिनी लुक ने भी बढ़ाई मालदीव में गर्मी

3/17/2021 2:54:03 PM

मुंबई: जितनी ज्यादा पॉपुलर बड़े पर्दे की एक्ट्ररेसेस है उससे कहीं ज्यादा फेमस है छोटे पर्दे की हसीनाएं हैं। फिटनेस और बाॅलीडनेस के मामले में ये हसीनाएं बाॅलीवुड एक्ट्रेसेस को भी मात देती हैं। हाल ही में टीवी की दो एक्ट्रेसेस आशका गोराडिया और शेफाली जरीवाला की तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। आशका जहां इन तस्वीरों में अपनी फिटनेस दिखा रही हैं तो वहीं शेफाली ने अपने हाॅट लुक के इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। तो चलिए डालते हैं इन एक्ट्रेसेस की तस्वीरों पर एक नजर..

शेफाली जरीवाला

 'कांटा गर्ल' शेफाली जरीवाला इन दिनों पति पराग त्यागी के साथ मालदीव में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस ट्रिप की तस्वीरें शेफाली आए दिन फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शेफाली ने अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। हैं।

इन तस्वीरों में 38 की शेफाली ब्लैक बिकिनी में अपनी टोन्ड फिगर फ्लाॅन्ट कर रही हैं। गोरे गोरे मुखड़े पर ब्लैक शेड्स उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। शेफाली कैमरे के सामने कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं।

एक तस्वीर में शेफाली कैमरे को देख पाउट बनाती नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर में वह बीच किनारे झूले पर बैठ चिल कर रही हैं। शेफाली की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

काम की बात करें तो शेफाली आखिरी बार विवादित शो बिग बाॅस 13 में नजर आई थी। शो में उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। बिग बाॅस के बाद वह सिंगर मीका सिंह के साॅन्ग में भी नजर आईं थीं। इसके अलावा खबरें हैं कि शेफाली एक और रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकती हैं।  

आशका गोराडिया 

एक्ट्रेस आशका गोराडिया अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वह पति संग ऐसे ऐसे मुश्किल योगा करती हैं कि देखने वाला हैरान हो जाता है। हाल ही में आशका गोराडिया  की कुछ योगा तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं।

इन तस्वीरों में 35 की आशका गोराडिया बीच किनारे हेड स्टैंड करती दिख रही हैं। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ओरेंज बिकिनी में दिख रही हैं।  उनके इस  योगमुद्रा को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देखकर साफ लग रहा है कि वो अपने इस योगमुद्रा को काफी एंजॉय कर रही हैं।

बता दें कि आशका खुद को योगा के जरिए फिट रखती है और अक्सर वह सोशल मीडिया पर योगा आसन करते हुए अपनी तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा वह पति ब्रेंट ग्लोब के साथ योगा करते हुए ढेर सारी पिक्स शेयर कर चुकी हैं। 

Content Writer

Smita Sharma