एक्ट्रैस आशका का आया इस फिंरगी पर दिल, की दो बार शादी (देखें खूबसूरत तस्वीरें)

12/4/2017 11:37:50 AM

अहमदाबाद:  टेलीविजन एक्ट्रैस आशका गोरडिया अपने बॉयफ्रेंड ब्रेंट गोबल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। पहले दोनों ने ये शादी कैथोलिक रिती रिवाजों से की थी वहीं अब भारतीय परंपराओं के अनुसार उन्होंने शादी की।

आशका गोरडिया लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं दूल्हे की शेरवानी पहने ब्रेंट गोबल घोड़ी पर बारात ले जा रहे है और जबरदस्त डांस कर रहे हैं।आशका ने अपनी जिंदगी के इस खास दिन में चार चाँद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

बता दें कि आशका का लंहगा पद्मावती डिजाइनर रिम्पल और हरप्रीच नरुला ने डिजाइन किया है। इस लंहगे के साथ कुंदन की इयररिंग्स और नेकलेस ने उनके इस लुक में चार चांद लगा दिए।