स्विमसूट पहन आशका ने मचाया तहलका, पति ब्रेंट के साथ कर रही हैं वैकेशन एंजॉय

11/29/2018 6:22:00 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया इन दिनों पति ब्रेंट गोबल के साथ वैकेशन एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में आशका ने कुछ बोल्ड तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। 

इन तस्वीरों में आशका व्हाइट स्विमसूट पहने हुए बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। वह कातिलाना अंदाज के साथ पोज दे रही हैं।

पेड़ पर लेटे हुए आशका का सेक्सी अंदाज देख आपकी सांसे थम जाएंगी। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक स्विमसूट पहने हुए समुद्र किनारे पोज दे रही हैं।

आशका अपनी लुक को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट आशका की बोल्ड और सेक्सी तस्वीरों से भरा पड़ा है। 

बता दें कि आशका और ब्रेंट ने डांसिंग शो 'नच बलिए' के दौरान अपनी केमिस्ट्री ने सबका दिल जीत लिया था।

बाद में दोनों ने ताउम्र एक साथ रहने का फैसला कर लिया। आशका कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। सीरियल्स के अलावा आशका कलर्स टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आई थीं। 

Neha