''आशिकी'' फेम राहुल रॉय को अस्‍पताल से मिली छुट्टी, अब घर पर जारी रहेगा इलाज

12/9/2020 2:53:58 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर राहुल रॉय बीते द‍िनों ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए थे। अब राहुल राॅय की सेहत में सुधार हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं। फिल्म के निर्देशक नितिन कुमार गुप्ता ने जानकारी दी है कि सोमवार को अस्पताल से डॉक्टरों ने राहुल को छुट्टी दे दी है और वह अपनी बहन पिया के साथ घर वापस लौट गए हैं। हालांकि घर पर अभी उनका इलाज चलेगा।

कुछ दिन पहले ही राहुल राॅय का अस्पताल से  वीडियो और एक तस्वीर सामने आई थी। वीडियो में राहुल बहन के सपोर्ट के साथ खड़े हैं और मुस्कुरा रहे हैं। वीडियो में उन्होंने सभी को हैलो करते हुए बोला मैं अब अच्छा हूं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-'मैं रिकवर कर रहा हूं।

 

ब्रेन स्ट्रोक से चेहरे का दाहिना हिस्सा बुरी तरह प्रभावित

खबरें थीं कि ब्रेन स्ट्रोक से  राहुल के चेहरे का दाहिने हिस्सा स्ट्रोक से प्रभावित हुआ है। इसके बाद उनका दाहिना हाथ भी कमजोर हो गया है। हालांकि, उनकी सेहत में सुधार है। 

पिछले हफ्ते ही राहुल को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था जब वह अपनी आने वाली फिल्म 'एलएसी: लिव द बैटल इन कारगिल' की शूटिंग करगिल में कर रहे थे। पहले उन्हें श्रीनगर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और उसके बाद तुरंत मुंबई में भर्ती कराया गया था।  हालात गंभीर होने की वजह से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर किया गया था। 

Smita Sharma