''आशिकी 3'' में नजर आएगी आलिया, जल्द ही शुरु होगी शूटिंग

12/6/2016 12:34:31 PM

मुंबई- 'आशिकी' मूवी का तीसरा पार्ट 'आशिकी 3' को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा शुरू हो चुकी है। फिल्म में लीड एैक्टर कौन-कौन होंगे, यह जानने के लिए सभी उत्साहित है। इस फिल्म के लिए सोनम कपूर, रितिक रोशन, कंगना रनौत, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट तक के नाम की चर्चा थी।

अब आखिरकार निर्देशक मोहित सूरी ने फिल्म के लिए लीड कलाकारों में आलिया भट्ट का नाम तय कर लिया है।  'आशिकी 3' में आलिया सिर्फ ऐक्ट ही नहीं करेंगी, इसमें वह गाना भी गाएंगी। 

वैसे, इससे पहले भी आलिया 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'उड़ता पंजाब', 'डियर जिंदगी' में अपनी आवाज का जादू चला चुकी हैं और दर्शकों ने उनके गाने को खूब पसंद भी किया है।

मोहित ने कहा कि इस फिल्म में आलिया एक सिंगर के किरदार में नजर आएगी।  आलिया की बड़ी बहन शाहीन भट्ट ने इस फिल्म की कहानी लिखी है। मोहित फिलहाल अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ उनकी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसका काम खत्म होते ही वह 'आशिकी 3' की शूटिंग शुरू करेंगे।