मानव लालच के हत्थे चढ़ गए आरे के पेड़, आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी तक ने किया विरोध

10/5/2019 2:31:42 AM

मुंबईः बॉम्बे उच्च न्यायालय ने गोरेगांव की आरे कॉलोनी को वन क्षेत्र घोषित करने और वहां पेड़ों की कटाई के फैसले पर रोक लगाने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। बीएमसी के वृक्ष प्राधिकारण ने गोरेगांव में मेट्रो कार शेड बनाने के लिए आरे कॉलोनी में 2600 पेड़ काटने की मंजूरी दी है।
PunjabKesari
आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई शुक्रवार को शुरू भी हो गई।
PunjabKesari
इसे लेकर लोगों में काफी रोष देखा जा रहा है। सोशल मीडिया लोग इस बात का काफी ज्यादा विरोध करते दिखाई दे रहे हैं। आरे जंगल से पेड़ काटने के फैसले के विरोध में सेलिब्रिटी भी आ गए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने भी इसका विरोध किया और वीडियो भी शेयर किया है।

दिया मिर्जा वीडियो शेयर करते हुए लिखा, क्या यह अवैध नहीं है? आरे में अभी यह हो रहा है। क्यों? कैसे?. दिया मिर्जा ने अपने ट्वीट में बीएमसी, आदित्य ठाकरे, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को टैग किया है।
 

इसी के साथ स्वरा भास्कर ने भी प्रशासन का विरोध किया है। स्वरा ने ट्वीट किया, और ये शुरू हो रहा है। आरे जंगल नष्ट हो रहे हैं। बॉलीवुड फिल्म मेकर ओनिर ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, अंधेरे में हमारे पेड़ों पर कुल्हाड़ी गिर रही है। RIP आरे फोरेस्ट। हम तुम्हें नहीं बचा पाए। मेरा दिल यह जानने के लिए टूट जाता है कि सुबह तक कई खड़े पेड़ मानव लालच में पड़ गए होंगे।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News