जब अंजान लड़की के साथ पकड़े गए अक्षय के बेटे, तो कैमरे को देख घबराहट में लड़खड़ाते आए नजर

10/2/2017 5:09:46 PM

xxमुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के बेटे आरव हाल ही में अपनी फ्रैंडस के साथ मुंबई के कॉर्नर हाउस में हैंगआउट करके लौट रहे थे। कैमरे की नजर जैसे ही आरव पर पड़ी तो वो मुंह छिपाकर भागने लगे। 


इस दौरान आरव के साथ पिंक कलर की ड्रैस पहने एक लड़की भी साथ थी। हालांकि, ये मिस्ट्री गर्ल उनकी फ्रेंड हैं या कुछ और इस बारे में जानकारी नहीं है।

आरव और मिस्ट्री गर्ल दोनों मीडिया को देख फौरन कार की ओर भागे।

इस दौरान कार में भी आरव अपना चेहरा छुपाते नजर आए। तस्वीरें देखकर तो ऐसा लगता है कि वे हाई थे क्योंकि किसी तस्वीर में कोई उन्हें संभालता दिख रहा है तो किसी तस्वीर में वे लड़खड़ाते दिख रहे हैं।

वहां से जिस तेज़ी में आरव निकले उससे भी ऐसा ही लगा कि वे सोबर तो नहीं हैं। इसी बीच तेज़ी में वे अपनी गाड़ी की तरफ पहुंचे और इस दौरान उनकी महिला मित्र उनके साथ नहीं थीं। पहले पहल तो वे गाड़ी में अकेले बैठते नज़र आए।

लेकिन इसके बाद जो दिखा वो चौंकाने वाला था। वैसे आपको बता दें पहले भी अक्षय के बेटे यानि आरव एेसे ही अपनी मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हो चुके है और वह इसी तरह मुंह छुपाते हुए नजर आए थे। 

बता दें कि गाड़ी तक चलकर तो वे अकेले आए लेकिन इसमें सवार होने के दौरान उनके साथ उनकी महिला मित्र भी थीं। गाड़ी में बैठने के बाद आरव फिर से कैमरे से बचते नज़र आए। एक तरफ जहां बाकी के सेलिब्रिटीज़ के बच्चों की फिल्मों में आने की अफवाहें उड़ती रहती हैं,

वहीं आरव को लेकर अभी तक ऐसी कोई बात नहीं हुई। बताते चलें कि राजेश खन्ना बेटी की ट्विंकल और अक्षय के बेटे आरव को अभी तक लाइमलाइट से दूर रखा गया है।

15 सिंतबर को जन्में आरव हाल ही में 15 साल के हुए और इस जन्मदिन पर उनके पापा अक्षय कुमार और मां ट्विंकल खन्ना ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी।