पहली बार मां ऐश्वर्या का हाथ छुड़ाकर भागी आराध्या, पिता को यूं लगाया गले

5/2/2019 12:44:15 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को अक्सर अपनी बेटी आराध्या के साथ स्पॉट किया जाता है। ऐश्वर्या हमेशा अपनी बेटी को साथ रखती है, इस लिए वह अक्सर ट्रोल भी हो जाती है। अब हाल ही में ऐश्वर्या और आराध्या की एक वीडियो सामने आई है। दरअसल, ऐश्वर्या-आराध्या बॉलीवुड VS टेलीविजन फुटबॉल मैच देखने गए थे। इस मैच में अभिषेक ने पार्टिसिपेट किया था। इसलिए वे दोनों अभिषेक को सपोर्ट करने पहुंचे थे।

 

 

ये मैच बॉलीवुड टीम ने जीता था। मैच खत्म होने के बाद ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन फील्ड में अभिषेक को जीत की बधाई देने पहुंचे। वायरल हो रहे वीडियो में आराध्या, मां एेश का हाथ छुड़ा पिता अभिषेक की तरफ दौड़कर पहुंचती हैं और उन्हें गले से लगाती हैं। इसके बाद ऐश्वर्या पहुंचती हैं।वे भी अभिषेक को बधाई देते हुए हग करती हैं।

 

View this post on Instagram

As soon as baby #aradhyabachchan sees her dad on the ground, she runs towards him and gives him a tight hug ❤️❤️. So cool 👍 #aishwaryabachchan

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 


बता दें कि अक्सर ऐश्वर्या को बेटी की वजह से ट्रोल किया जाता है। ऐसा पहली बार नहीं है कि ऐश्वर्या को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी उन्हें इस वजह से ट्रोल किया गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो खबरें हैं कि ऐश्वर्या जल्द ही अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ बड़े पर्दे पर नजर आ सकती है। फिल्म का नाम 'गुलाब जामुन' बताया जा रहा है। हालांकि इस बारे में कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं किया गया है। आखिरी बार उनको अतुल मांजेकर की फिल्म फन्ने खां में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव अहम किरदार में थे। 
 

Konika