आराध्या ने मम्मी ऐश्वर्या और पापा अभिषेक संग ''देसी गर्ल'' पर किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

1/17/2022 12:01:01 PM

मुंबई. एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन पॉपुलर स्टार किड्स में से एक है। आराध्या की तस्वीरें और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में आराध्या का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मम्मी ऐश्वर्या और पापा अभिषेक संग डांस करती हुई नजर आ रही है।


वीडियो में ऐश्वर्या व्हाइट लहंगे में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं अभिषेक व्हाइट कुर्ते पजामे में काफी जच रहे हैं और आराध्या रेड ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही है। आराध्या मम्मी ऐश्वर्या और पापा अभिषेक के साथ प्रियंका चोपड़ा के गाने 'देसी गर्ल' पर जबरदस्त डांस करती हुई दिखाई दे रही है। आराध्या गाने पर प्रियंका चोपड़ा जैसे डांस स्टेप्स करती हैं, जिसे देख ऐश्वर्या, आराध्या को झट से गले लगा लेती हैं। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Aaradhya bachchan (@aaradhyabachchan_arb)

बता दें यह वीडियो पिछले साल यानी 2021 का है। उस समय आराध्या, अभिषेक और ऐश्वर्या एक फैमिली फंक्शन में शामिल हुए थे। यह ऐश्वर्या की कजन श्लोका शेट्टी का प्री-वेडिंग फंक्शन था, जिसमें तीनों ने जमकर डांस किया था।

Content Writer

Parminder Kaur