कांस रेड कार्पेट पर उतरने से पहले ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को दी किस, वायरल हो रही है तस्वीर

5/17/2018 11:12:12 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन कांस फिल्म फेस्टिवल अटेंड कर रही हैं। इस दौरान उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी उनके साथ मौजूद हैं।

हाल ही में एेश और आराध्या की एक तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है जिसको लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।

इस तस्वीर में दोनों मां बेटी एक ही तरह की ड्रेसेस पहनी हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर में एेश अपनी लाडली बेटी को किस करते हुए नजर आ रही हैं।

दरअसल, जब ऐश रेड कार्पेट पर वॉक करने जा रही थीं तब आराध्या ने अपनी मां एक प्यारी सी किस दी।

बता दें कि मां बेटी ने कांस रेड कार्पेट पर खूबसूरत यादें दी हैं।

इस साल भी ऐश कांस में उस कॉस्मेटिक ब्रांड के लिए रेड कार्पेट पर वॉक करने गई हैं, जिसके साथ वो पिछले 15 साल से जुड़ी हुई हैं।

बीते दिन एेश नेइलिश गाउन पहनकर लोगों का दिल चुराया, वहीं आराध्या रेड फ्रॉक पहने हुए बहुत क्यूट लग रही थीं।

दोनों की तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैँ। 

Punjab Kesari