मम्मी ऐश्वर्या संग रितेश-जेनेलिया के बेटे के लिए ढेर सारे गिफ्ट लेकर पहुंची आराध्या, मां-बेटी की तस्वीरों पर फैंस ने खूब लुटाया प्यार

11/27/2022 8:42:44 AM

मुंबई: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बाॅलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों ही अक्सर अपनी प्यारी बाॅन्डिंग से हर किसी का दिल चुरा लेते हैं। कपल की एक प्यारी सी बेटी आराध्या है जो उनकी आंखों का तारा है। ऐश्वर्या बेहद प्रोटेक्टिव मां हैं, जो हमेशा अपनी बेटी को अपने दिल के करीब रखती हैं और उससे प्यार करती हैं। हाल ही में ऐश की बेटी आराध्या के साथ कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो चर्चा का विषय हैं।

PunjabKesari

दरअसल, 26 नवंबर, 2022 को रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख ने अपने छोटे बेटे रियान के लिए ग्रैंड बर्थडे पार्टी रखी थी। इस पार्टी में  कई स्टार किड्स शामिल थे, जिनमें मीरा कपूर के बच्चे, मीशा कपूर और ज़ैन कपूर, करीना कपूर खान के बेटे, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान शामिल थे।

PunjabKesari

इस बीच खूबसूरत मां-बेटी की जोड़ी, ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन भी पार्टी में पहुंची जिन्होंने सारी लाइमलाइट लूट ली। लुक की बात करें तो ऐश ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। ऐश्वर्या ब्लैक पैंट और हुडी में स्टाइलिश दिखीं।

PunjabKesari

उन्होंने मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक और स्ट्रेट ओपन हेयर्स से अपने लुक को पूरा किया। वहीं आराधया ब्लू डेनिम्स के साथ पर्पल हैरी पॉटर हुडी में हमेशा की तरह प्यारी दिखीं। इस दौरान ऐश ने हाथों में रियान के लिए गिफ्ट थाम रखा था। मां-बेटी की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari


काम की बात करें तो ऐश हाल ही में मणिरत्नम की फिल्म में 'Ponniyin Selvan'  में नजर आईं हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News