दिल्ली की लड़की को डेट कर रहे हैं टीवी एक्टर अंश अरोड़ा, गर्लफ्रैंड के साथ शेयर की तस्वीर

3/12/2018 5:20:26 PM

मुंबई: हॉट हंक अंश अरोड़ा एंड टीवी के शो 'क्वींस' में केविन के किरदार और वेब सीरीज 'तन्हाइयां' में विशाल के रोल में अपने दमदार एक्टिंग से अपनी अलग पहचान बनाई थी।

अंश अरोड़ा ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। 'कसम तेरे प्यार की' में अंश अरोड़ा की समर के किरदार में एंट्री हुईं। हाल ही में अंश को लेकर खबर सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि अंश इन दिनों दिल्ली की एक लड़की को डेट कर रहें हैं। दरअसल, दिल्ली की ये लड़की ने फैशन डिजाइनर है। जहां दिल्ली अंश के एक फैशन शो में हिस्सा लेने पहुंचे जहां उनकी मुलाकात उस लड़की से हुई और वह एक दूसरे को प्यार करने लगे और अब दूसरे को डेट कर रहें हैं। 

अंश के शो "इश्क मुश्क" की शूटिंग के दौरान वह लड़की उनसे मिलने सेट पर पहुंची। जहां की तस्वीर उन्होंने फैंस के साथ शेयर की हैं। दोनो एक साथ काफी अच्छे लग रहें हैं। सोर्स के मुताबिक उसका नाम हेमा बताया जा रहा है।

वहीं जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर शाहिद कपूर ने भी बॉलीवुड की हसीनाओं को छोड़ दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत के साथ शादी की। अब देखना ये है कि अंश अपने रिश्ते को कितना आगे बढ़ा पाते हैं।  

बता दें कि अंश सोशल साइट पर कापी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी बॉडी और वर्कआउट की तस्वीरें पैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। उनका इंस्टाग्राम उनकी दमदार तस्वीरों से भरा पड़ा है।