बीमार ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे आमिर खान, नीतू ने तस्वीर शेयर कर दिया ऐसा कैप्शन

2/21/2019 4:31:54 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। ऋषि के साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर भी हैं। हाल ही में उनसे मिलने आमिर खान न्यूयॉर्क पहुंचे। इस बात की जानकारी नीतू ने अपने इंस्टा पर तस्वीर शेयर कर दी है। आमिर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए वह लिखती है-'आप किसी के साथ कितना समय बिताते हैं मायने नहीं रखता। मायने यह रखता है कि आप उस समय में कितना कुछ दे पाते हैं। आमिर ने हमें प्यार, सम्मान और खुशी के ढेर सारे मौके दिए। वे सच्चे सुपरस्टार हैं।' 

 


बता दें कि तस्वीर में ऋषि ने आमिर को गले लगा रखा है और नीतू उनके पीछे खड़ी हैं। आमिर से पहले प्रियंका चोपड़ा, सोनाली बेंद्रे, अनुपम खेर, शाहरुख खान और गौरी खान जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स उनको मिलने न्यूयॉर्क जा चुके हैं, जिनकी तस्वीरें नीतू सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 
 

Konika