''सुहानी के बिना ''दंगल'' अधूरी रहती'' सुहानी भटनागर के निधन पर आया आमिर खान का रिएक्शन, बोले-तुम चमकते सितारे की तरह हमेशा हमारे दिलों...

2/17/2024 4:55:11 PM

मुंबई: 'दंगल' की छोटी 'बबीता' उर्फ एक्ट्रेस सुहानी भटनागर अब हमारे बीच नहीं रहीं। एक्ट्रेस की उम्र महज 19 साल थी। सुहानी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं. सुहानी का एम्स में इलाज चल रहा था, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए अभी उन्होंने अपना करियर बनाने की ओर पहला कदम रखा ही था कि इस खबर ने फैंस को चौंका दिया है। सुहानी के यूं चले जाने से बाॅलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

वहीं अब सुहानी के निधन पर आमिर खान का रिएक्शन आया है। आमिर ने फिल्म दंगल में उनके पिता का रोल निभाया था। आमिर की टीम ने ट्विटर (X) पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा-'सुहानी के निधन की खबर सुन कर बहुत दुख हुआ है।

उनकी मां पूजा जी और पूरे परिवार को हमारी सहानुभूति। एक बहुत ही टैलेंटेड लड़की, एक टीम प्लेयर। सुहानी के बिना दंगल अधूरी रहती। सुहानी, तुम चमकते सितारे की तरह हमेशा हमारे दिलों में रहोगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।'


कहा जा रहा है कि सुहानी का कुछ दिन पहले पैर में फ्रैक्चर हुआ था।इसके लिए वे दवाइयां ले रही थीं।सुहानी को दवाई का रिएक्शन हुआ और पूरे शरीर में पानी भर गया। इसी के चलते उनका निधन हुआ।

सुहानी भटनागर के निधन से उनकी फैमिली बुरी तरह से टूट गई है और सदमे में हैं। जवान बेटी के यूं चले जाने से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, सुहानी अपनी फैमिली के साथ फरीदाबाद में ही रहती थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो सुहानी का अंतिम संस्कार अजरोंदा स्वर्ग आश्रम में किया जाएगा।

Content Writer

Smita Sharma