''अंदाज अपना अपना'' के प्रोड्यूसर विनय सिन्हा का निधन, आमिर खान ने जाताया दुख

1/25/2020 1:41:58 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान और सलमान खान की फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के प्रोड्यूसर विनय सिन्हा ने शुक्रवार को मुंबई में अंतिम सांस ली। फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहता ने ट्विटर के जरिए से लोगों को बताया कि विनय सिन्हा का कुछ मिनट पहले निधन हो गया है।

PunjabKesari

उन्होंने लिखा-'अंदाज अपना अपना' जैसी फिल्मों के निर्माता विनय सिन्हा का कुछ मिनट पहले निधन हो गया। भग्वान उनकी आत्मा को शांति दे।'विनय सिन्हा के मौत के कारण की पुष्टि नहीं हुई है। प्रोड्यूसर के निधन से बाॅलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

PunjabKesari

हाल ही में फिल्म के लीड एक्टर आमिर खान ने अपने सोशल अकाउंट पर विनय सिन्हा को श्रद्धांजलि देते हुए दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा है-'अंदाज अपना अपना के प्रोड्यूसर विनय सिन्हा जी इस दुनिया में नहीं रहे है और इस बात को जानकर काफी स्तब्ध हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और मेरी तरह से उनको श्रद्धांजलि।'

PunjabKesari

बता दें कि बीते साल नवंबर में इस कॉमेडी-ड्रामा ने 25 साल पूरे किए थे। विनय सिन्हा की बेटी प्रीति सिन्हा ने उन्हें एक प्रतिष्ठित फिल्म का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने एक ट्वीट शेयर किया है जिसमें लिखा है-'आज #AndazApnaApna के 25yrs … निर्माता #Vinaysinha और उनकी फिल्म … इस प्रतिष्ठित कॉमेडी के निर्माण और आमिर और सलमान को पहली बार और केवल एक साथ स्क्रीन पर लाने के लिए धन्यवाद।'

PunjabKesari

फिल्म की बात करें तो यह ऐतिहासिक फिल्मों में से एक है। यह फिल्म कल्ट कॉमेडी के लिए काफी ज्यादा फेमस है। फिल्म में सलमान-आमिर के अलावा रवीना टंडन और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में थीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News