अंधेरी में स्पाॅट हुईं आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी फातिमा, शर्ट के बटन खोल यूं दिए पोज

5/31/2021 4:20:03 PM

मुंबई: कोरोना वायरस के बढ़ रहे केसों को देख कई राज्यों में पिछले साल की तरह इस साल भी लॉकडाउन लगा दिया गया है। सरकार ने फिल्म और टीवी की शूटिंग पर रोक लगा दी है। इसी बीच सभी स्टार्स इन दिनों अपने अपने घरों में कैद है और अपने अपने तरीके से अपना समय बीता रहे हैं।

वहीं सरकार से छूट मिलने के बाद कई स्टार्स जरूरी काम के लिए घरों से बाहर भी निकल रहे हैं। हाल ही में 'दगंल गर्ल' फातिमा सना शेख को मुंबई के अंधेरी इलाके में देखा गया। इस दौरान व्हाइट टैंक टाॅप, ब्लू जींस के साथ शर्ट पहने कूल दिखीं।

उस दौरान उन्होंने अपनी शर्ट के बटन को खोल रखा था। फातिमा ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और हाफ बालों की हाई पोनी बना कर कंप्लीट किया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक बैगपैक कैरी किया था। मीडिया को देख फातिमा ने जमकर पोज दिए। 'दंगल गर्ल' की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 फातिमा 29 मार्च को कोविड पाॅजिटिव पाई गई थीं। उनकी सूंघने और चखने की शक्ति खत्म हो गई थी। खैर अब फातिमा एकदन ठीक हैं। काम की बात करें तो फातिमा में फिल्म 'लूडो' में भी नजर आईं थीं। अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही वेब सीरीज 'अजीब दास्तां' में नजर आएंगी। इस सीरीज को  शशांक खेतान निर्देशित कर रहे हैं।

Content Writer

Smita Sharma