आमिर खान की भांजी जायन खान ने शेयर की शादी की तस्वीरें, एक्टर इमरान ने होस्ट की कजिन की पार्टी

2/25/2021 3:17:49 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर फिल्म निर्माता निर्देश मंसूर हुसैन खान की बेटी और आमिर खान की भांजी जायन मैरी खान शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। जायन ने अपनी शादी की तस्वीरें अब इंटरनेट पर शेयर की हैं और साथ ही आमिर खान के भांजे और एक्टर का इमरान खान को शुक्रिया भी कहा है।


दरअसल, जायन मैरी खान की शादी एक्टर इमरान खान ने होस्ट की थी। जैसा कि तस्वीरों में देखा जा सकता है।

 

वहीं अब जायन ने एक्टर को धन्यवाद करते हुए लिखा, ' इमरान भाई ने हमाशी शादी के समारोह का संचालन किया। हमारी शादी के केक पर मां ने पडल डाल दिया। मैंने उन्हें गाना गाकर हैरान कर दिया। मैं रोती रही वह भी सुबकता रहा। सबकी आंखें नम थीl यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन था।'


बता दें कि जायन मैरी की शादी बीते दिनों अभिषेक साहा से हुई है। उनकी शादी अटेंड करने आमिर खान पूरे परिवार संग पहुंचे थे। उनके साथ पत्नी किरण राव, बेटी इरा खान और बेटा आजाद राव खान मौजूद थे। ये सभी लोग अलीबाग पहुंचे थे। इससे पहले इन्हें बोट लेते हुए मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास स्पॉट भी किया गया था।


वहीं इमरान खान के बारे में कहा जाता है कि उनका अफेयर लेखा वाशिंगटन से चल रहा है। इसके चलते उनकी शादी में दरार आ गई है।  आमिर खान के भांजे इमरान खान ने 'जाने तू या जाने ना' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा वह फिल्म 'दिल्ली बेली' में भी नजर आए थे। लेकिन उनका फिल्मी करियर ज्यादा सक्सेसफुल नहीं हो पाया।

 
 

Content Writer

suman prajapati