लॉकडाउन में फैमिली संग महीनों बिताने के बाद अपने नए घर में शिफ्ट हुईं आमिर की लाड़ली, शेयर की तस्वीरें

7/4/2020 10:19:12 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया की दुनिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने हर मूमेंट को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर एंजॉय करती हैं। हाल ही में इरा लॉकडाउन में परिवार संग रहने के बाद अपने नए घर में शिफ्ट हो गई हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इरा की इन लेटेस्ट तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 


बता दें कोरोना वायरस चलते लागू लॉकडाउन में इरा, पिता आमिर और मां के साथ समय बिता रही थींंय़ लॉकडाउन खुलने के बाद इरा ने अपने नए घर में शिफ्ट होने का फैसला किया और इस घर में पहुंचते ही फोटोज भी शेयर कीं। इरा ने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी डेस्क पर बैठे हुए नज़र आ रही हैं। इरा ने अपने न्यू घर में हैंड मेड पेंटिंग्स भी लगाई है। 


तस्वीरें शेयर करते हुए इरा ने कैप्शन में लिखा,  मेरा नया घर देखो। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब लाइक्स मिल रहे हैं और फैंस कमेंट कर उन्हें खूब बधाईंया भी दे रहे हैं।


बता दें कि सोशल मीडिया पर इरा खान अपनी अलग फैन फॉलोइंग है। उनका छोटा सा पोस्ट सोशल साइट पर आते ही वायरल हो जाता है। एक्ट्रेस अक्सर अपने लेेटेस्ट लुक की तस्वीरें सो फैंस को अपडेट करती रहती हैं।

 

Edited By

suman prajapati