बेहद ग्लैमरस है आमिर खान की बेटी, लेटेस्ट तस्वीरों में फ्लॉन्ट किया टैटू

6/3/2019 5:12:32 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी ईरा खान भी फेमस स्टार किड्स में से एक है। ईरा अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती है। हाल ही में ईरा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में उनका हॉट अंदाज नजर आ रहा है। दरअसल, हाल ही में इरा ने पहला टैटू बनवाया है। तस्वीरों में ईरा ने अपना टैटू फ्लॉन्ट किया है। इरा ने ये टैटू आर्म पर बनवाया है।

 

 

टैटू काफी खूबसूरत है। जिसमें लिखा है- If we won't, who will? इसके साथ ही एक दूसरी तस्वीर है, जिसमें इरा के टैटू के अलावा बैली बटन पीयरसिंग भी नजर आ रही है। तस्वीर में इरा रेड क्रॉप टैटू में दिख रही हैं।

 

 

इरा का ये स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि इरा के इंस्टा अकाउंट को ऑफिशियल नहीं किया गया है। इस अकाउंट पर इरा के 52 हजार फॉलोअर्स हैं।

 


बता दें कि इरा बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर रहती हैं। इरा के मिशाल कृपलानी को डेट करने की अटकलें भी चल रही हैं।

 

 

इरा खान के इंस्टा अकाउंट पर उनकी मिशाल कृपलानी संग कई तस्वीरें हैं। फोटोज में दोनों की नजदीकियों को देखकर लगता है कि वे रिलेशनशिप में हैं। इन्हीं वजहों से मिशाल को इरा का बॉयफ्रेंड कहा जाता है।

 

 

 

 

Konika