खूबसूरत तस्वीरें: सगाई के बाद आयरा ने नूपुर शिखरे संग मनाई दीवाली, होने बहू पर सासू मां ने खूब लुटाया प्यार

10/26/2022 10:54:32 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान अक्सर अपनी लव लाइफ के चलते सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर अपने बेटरहाफ नूपुर शिखरे के साथ क्यूट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में आयरा ने नूपुर शिखरे और अपनी होने वाली सासू मां प्रीतम शिखरे के साथ दीवाली मनाई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

आयरा खान ने अपनी दीवाली नाइट से तस्वीरें पोस्ट कीं, जो करीबी लोगों के साथ समय बिताने के बारे में थीं। लुक की बात करें तो इस मौके पर आयरा खान बेजकलर की साड़ी में खूबूसरत दिखीं।

इस साड़ी के साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज पेयर किया था। उन्होंने अपने लुक को सिल्वर इयररिंग्स और बिंदी से एक्सेसराइज़ किया था। वहीं उनके बाॅयफ्रेंड ब्लैक पैंट के साथ पीले रंग का कुर्ता पहने हैंडसम दिखे। 

पहली तस्वीर में आयरा कैमरे की तरफ पोज देती नजर आ रही हैं जबकि नूपुर ने उन्हें अपनी बाहों में भरा है। एक तस्वीर में दोनों को एक साथ मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

 

एक तस्वीर में आयरा होने वाली सासूं मां के साथ पोज दे रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

22 सितंबर 2022 को आइरा खान और नुपुर शिखर ने अपनी सगाई की घोषणा कर सभी को हैरत में डाल दिया। नूपुर शिखर ने अपनी लेडीलव इरा को बॉलीवुड स्टाइल में प्रपोज किया।

 

 

Content Writer

Smita Sharma