आमिर खान की फिल्म ''ठग्स ऑफ हिंदोस्‍तान'' में नजर आएगी दंगल गर्ल फातिमा शेख

5/5/2017 7:02:21 PM

मुंबईः महीनों की मशक्कत के बाद आखिर आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की मेन हीरोइन का नाम फाइनल हो गया है। फिल्म में 'दंगल' में उनकी बेटी बनी फातिमा सना शेख इस फिल्म में उनके साथ रोमांस करती दिखेंगी। आमिर खान भी फातिमा को ये रोल दिलवाने के लिए काफी मेहनत कर रहे थे और अब दोनों की ये मेहनत सफल हो गई है।

फातिमा सना शेख अपने ‘दंगल’ सह अभिनेता आमिर खान के साथ ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में साथ काम करने जा रही हैं। बॉलीवुड में फातिमा की यह दूसरी फिल्म होगी, इससे पहले उन्होंने नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरऊआत की थी। इसमें उन्होंने पहलवान ‘गीता फोगाट’ की भूमिका निभाई थी।

बता दें ‘धूम 3’ में आमिर के साथ काम करनेवाले निर्र्देशक विजय कृष्ण आचार्य यश राज के इस प्रोजेक्ट का निर्देशन कर रहे हैं। आचार्य ने एक बयान में कहा, ”इस फिल्म में लड़की का किरदार अहम है इसलिए हमारे लिए यह जरूरी था कि हम पटकथा के हिसाब से सही लड़की का चयन करें। कठिन ऑडिशन और एक्शन वर्कशॉप के माध्यम से हमने पाया कि फातिमा सचमुच में समर्पित कलाकार हैं। हम इस फिल्म के लिए सही लड़की का चयन करके खुश हैं।”

जानकारी के लिए बता दें ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में आमिर खान के अलावा अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे। यह फिल्म विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित है, जिन्हें ‘धूम’ फ्रेंचाइजी के लिए जाना जाता है। ये फिल्म 2018 में दिवाली पर रिलीज होगी। यशराज की इस फिल्म में पहली बार आमिर और अमिताभ एक साथ नज़र आएंगे।