Photos: नितिन देसाई के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे आमिर खान, परिवार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

8/4/2023 4:34:43 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने 1 अगस्त की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। सुसाइड से पहले नितिन ने आखिरी इच्छा जताई थी कि उनका अंतिम संस्कार एनडी स्टूडियो में किया जाए और उनकी यह इच्छा पूरी की जाएगी। आज दिवंगत डायरेक्टर का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री से कई सितारे और करीबी दिवंगत के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

 


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नितिन देसाई को खोने से उनके परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। दिवंगत को अंतिम विदाई देने पहुंच रहे स्टार्स उनकी फैमिली के साथ दुख साझा करते नजर आ रहे हैं।

 



बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आमिर खान नितिन देसाई के आखिरी दर्शन के लिए पहुंचे और इस दौरान काफी मायूस नजर आए।


वहीं, आशुतोष गवारिकर भी नितिन के परिवार को हिम्मत देने पहुंचे।


 


नितिन की शवयात्रा में कई लोग शामिल हुए और सबकी आंखों में आंसू थे।

 

बताया गया है कि नितिन देसाई पर करीब 250 करोड़ रुपये का कर्ज था, जिसके बोझ तले आकर उन्होंने अपनी जान दे दी।

Content Writer

suman prajapati