हम साथ-साथ हैं:तलाक के एलान के बाद एक बार फिर  साथ नजर आए आमिर-किरण, लद्दाख में चैतन्य अक्किनेनी के साथ कर रहे शूटिंग

7/10/2021 8:23:54 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान ने 3 जुलाई को पत्नी और फिल्ममेकर किरण राव से अलग होने की खबर शेयर की थी। किरण और आमिर ने साल 2005 में शादी की थी और शादी के 15 साल बाद दोनों अलग हो गए। डिवोर्स की अनाउंसमेंट के बाद आमिर खान और किरण राव ने फैंस और करीबीयों के बीच एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि वे लीगली अलग हो रहे हैं तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं।

 

तस्वीर में सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी के बेटे और एक्टर चैतन्य अक्किनेनी भी है। ये तस्वीर  'लाल सिंह चड्ढा' के सेट से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को खुद चैतन्य अक्किनेनी ने शेयर किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chay Akkineni (@chayakkineni)

 

इसके साथ उन्होंने लिखा-'ग्रेटफुल।' इसके साथ उन्होंने ही बाला, लाल सिंह चड्ढा और आमिर खान प्रोडक्शंस को टैग किया।  तस्वीर में चैतन्य और आमिर आर्मी ऑफिसर के गेटअप में नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि तलाक की घोषणा करने के बाद आमिर और किरण की साथ में ये पहली तस्वीर है। इस तस्वीर से ये भी पता चल रहा है कि किरण और आमिर साथ में खुशी खुशी काम कर रहे हैं और उन्हें अलग होने के बाद से कोई परेशानी महसूस नहीं हो रही है। 


लाल सिंह चड्ढा से चैतन्य का बाॅलीवुड डेब्यू

चैतन्य आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।चैतन्य के इस किरदार के लिए आमिर की पहली पसंद विजय सेतुपति थे. हालांकि किन्ही कारणों की वजह से विजय इस फिल्म से अलग हो गए. चैतन्य इसमें आमिर के करीबी दोस्त का किरदान निभाएंगे। यह फिल्म हॉलीवुड की फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है। इसमें करीना कपूर खान अहम रोल में हैं। 

Content Writer

Smita Sharma