पूरे रीति-रिवाजों से फिर शेन संग सगाई करेंगी अनुराग कश्यप की बेटी, शादी को लेकर भी आलिया ने बताया अपना प्लान

7/12/2023 1:42:29 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। आलिया ने इसी साल मई में बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे ड्रीमी इंगेजमेंट की थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की थीं। अब हाल ही में आलिया ने अपने फैंस के साथ अपनी शादी को लेकर गुड न्यूज शेयर की है।

 


दरअसल, हाल ही में आलिया कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर #askme सेशन रखा, जिस दौरान लोगों ने उनसे उनकी शादी को लेकर सवाल किए। लोगों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि वे 2025 में शादी करेंगी।


इतना ही नहीं आलिया ने बताया कि वे 3 अगस्त को मुंबई में रीति रिवाज से सगाई करेंगी। 


आलिया ने खुलासा किया कि वे भारत में एक पारंपरिक हिंदू रीति रिवाज से और फिर अमेरिका में एक क्रिश्चियन सेरेमनी में शादी करेंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by aaliyah (@aaliyahkashyap)

 

बताते चलें कि आलिया कश्यप ने अभी तक फिल्मों में डेब्यू नहीं किया है। वह अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं और अक्सर फैंस के साथ फैशन और ब्यूटी टिप्स शेयर करती रहती हैं। 

Content Writer

suman prajapati