सौतेली मां कल्कि और बहन संग अनुराग कश्यक की बेटी आलिया ने बिताया समय, सप्पो संग ली Happy Selfie

5/3/2022 11:01:21 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2009 में फिल्म 'डेव डी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली  एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। वह कई बार अपने एक्स पति अनुराग कश्यप संग अपने रिश्ते को लेकर भी लाइमलाइट में आ चुकी हैं। इसी बीच अनुराग की बेटी आलिया कश्यप ने अपनी सौतेली मां और बहन सप्पो संग क्वालिटी टाइम स्पैंड किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। यह तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई हैं।


आलिया द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह क्यूट सप्पो संग सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में आलिया की सौतेली मां अपनी बेटी सप्पो संग पूल टाइम एंजॉय करती दिख रही हैं। कुछ तस्वीरों में अनुराग की बेटी अपने स्टाइलिश लुक से फैंस को इम्प्रेस कर रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aaliyah Kashyap (@aaliyahkashyap)

इन तस्वीरों को शेयर कर आलिया कश्यप ने कैप्शन में लिखा- 'weekend archive.' फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर इन पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 


बता दें, कल्कि ने 30 अप्रैल 2011 को 'देव डी' के डायरेक्टर अनुराग कश्यप से शादी की थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका। दो साल में ही दोनों अलग हो गए। अनुराग की यह दूसरी और कल्कि की यह पहली शादी थी।

 

 


अनुराग कश्यप के साथ तलाक के बाद कल्कि अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गईं और  इन दिनों वह गाय हर्शबर्ग को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने फरवरी 2020 में अपने पहले बच्चे सप्पो को जन्म दिया था।

Content Writer

suman prajapati