बॉयफ्रेंड शेन संग आलिया कश्यप के रिलेशनशिप को 1 साल पूरा, शेयर किया साथ बिताए पलों का रोमांटिक वीडियो

6/15/2021 4:57:10 PM

मुंबई. फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती है। आलिया बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोयर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी ओपन है। दोनों के रिश्ते को 1 साल पूरा हो गया है। आलिया ने बॉयफ्रेंड शेन के साथ रिलेशनशिप को 1 साल पूरा होने पर जश्न मनाया। इस मौके पर आलिया ने शेन के साथ बिताए पलों का एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।


वीडियो में आलिया और शेन मस्ती और रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- 'बेस्ट 365 दिन मेरे बेस्ट फ्रेंड के साथ जिसे मैं किसी भी कीमत पर नहीं बदलना चाहूंगी. मुझे बिना शर्त प्यार करने के लिए और प्यार जताने के लिए थैंक्यू। I love You Forever #1year' दोनों के फैंस ने इस पोस्ट पर रिएक्शन दिया है। किसी ने उन्हें अपना फेवरेट कपल तो किसी ने उन्हें मोस्ट एडोरेबल का टाइटल दिया है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Aaliyah Kashyap (@aaliyahkashyap)

बता दें शेन आलिया से मिलने भारत आए थे। शेन ने आल‍िया और उनके पापा अनुराग के साथ ही स्टे किया था।  शेन ने पहली बार भारतीय खाने का स्वाद चखा था। पानी पुरी खाते हुए उनका रिएक्शन लोगों को खूब पसंद आया था। आलिया और शेन एक डेटिंग एप के जरिए मिले थे। आलिया सोशल माीडिया पर शेन के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती है। 

Content Writer

Parminder Kaur