मंगेतर श्लोका हाथ थामें ईशा-आनंद के रिसेप्शन में पहुंचे आकाश अंबानी, तस्वीरें आईं सामने

12/15/2018 10:14:35 AM

मुंबई: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी के बाद मुंबई के जियो गार्डन में उनका ग्रैंड रिसेप्शन शुरू हो चुका है। रिसेप्शन में बाॅलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए।


इस रिसेप्शन पार्टी में ईशा के भाई आकाश अंबानी मंगेतर श्लोका का हाथ थामें पहुंचे। इस दौरान आकाश और श्लोका  रेड आउटफिट्स में ट्विनिंग करते दिखाई दिए। श्लोका रेड कलर का लंहगा पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

इसके साथ ही श्लोका ने हैवी ज्लैवरी भी पहनी हुई है। इतना ही महीं इस दौरान श्लोका ने बालों में लाल गुलाब भी लगाए हुए हैं जो उनके हेयरस्टाइल को कहीं ज्यादा परफेक्ट लुक दे रहा है।

वहीं आकाश रेड एंड व्हाइट कुर्ता पहने हैंडसम लग रहे हैं। दोनों ने कैमर के सामने कई पोज दिए। इस दौरान नीता अंबानी भी अपनी होने वाली बहू श्लोका के साथ दिखाई दीं। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

इस रिसेप्शन में बाॅलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। पार्टी में ईशा देओल पति भरत तख्तानी के साथ,एकता कपूर तुषार कपूर सिंगर अदनान सामी अपनी पत्नी और बेटी संग, सायना नेहवाल,बोमन ईरानी अपनी पत्नी के साथ,डायरेक्टर मधुर भंडारकर और कई सितारे पहुंचे।

जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी इस इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची है। इस दौरान ईशा के छोटे भाई अनंत अंबानी मेहमानों का स्वागत करते दिखाई दिए। बता दें कि ईशा और आनंद की शादी का जश्न करीब एक हफ्ते पहले ही शुरू हो गया था। दोनों 12 दिसंबर को साधी के बंधन में बंधे थे। 

Neha