ये हॉट एक्ट्रैस फिल्म में निभाएगी प्रियंका गांधी का किरदार

3/20/2018 5:35:53 PM

मुंबई: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के जीवन पर एक फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' बनने जा रही है। इसमें अनुपम खेर ही डॉ. मनमोहन सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। अब खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म में 'प्रियंका गांधी' का भी रोल है।

इसके लिए अमिताभ की ऑनस्क्रीन बेटी को इस किरदार के लिए चुना गया है। कुछ महीनों पहले अनुपम खेर ने खुद फिल्म का पहला पोस्टर अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर इस बात की पुष्टि की थी कि वो डॉ. मनमोहन सिंह की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर बनने वाली ये फिल्म उनके मीडिया एडवाइज़र रहे संजय बारू की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' से प्रेरित बताई जा रही है।  

फिल्म पूरी तरह 'डॉ.मनमोहन सिंह' के जीवन पर केंद्रित होगी। ऐसे में उसमें गांधी परिवार के सदस्यों का होना स्वभाविक है। कहा जा रहा है कि इसमें प्रियंका गांधी का खास रोल होगा। इसके लिए एक्ट्रैस का चयन किया जा चुका है। बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रैस आहना कुमरा फिल्म में प्रियंका गांधी का रोल निभाती नजर आएंगी। उनके लुक्स प्रियंका से काफी हद तक मिलते हैं। इस वजह से प्रियंका के रोल के लिए आहना को चुना गया है।

टीवी शो 'युद्ध' में आहना ने अमिताभ बच्चन की बेटी का किरदार निभाया था। तभी से वो अमिताभ की ऑनस्क्रीन बेटी के तौर पर पहचानी जाने लगी थी। इसके पहले भी अाहाना 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस दे चुकी है।

आहाना ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान इस बात को कन्फर्म किया कि उन्हें प्रियंका के रोल के लिए चुन लिया गया है। उन्होंने कहा, "हाँ, मुझे इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। हम अभी लुक पर काम कर रहे हैं। जब लुक पर फैसला हो जाएगा तो हम शूट शुरू कर देंगे। मैं फिल्म में अपने इस रोल के लिए बहुत एक्साइटेड हूँ।"  

Punjab Kesari