बिकिनी में अहाना ने दिखाया किलर फिगर, स्विमिंग पूल में किनारे बैठ यूं दिए पोज

6/18/2021 12:48:35 PM


मुंबई: 'लिपस्टिक अंडर माई बुरखा' एक्ट्रेस अहाना कुमरा अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं।  हाल ही में अहाना ने  ब्लैक कलर की बिकिनी में बेहद हॉट तस्वीर फैंस के साथ शेयर की।तस्वीर में वह स्विमिंग पूल किनारे बैठ कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं।

बिकिनी में वह अपनी हॉटनेस से फैंस को दीवाना बनाती दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में अहाना अपना किलर फिगर फ्लाॅन्ट कर रही हैं। अहाना की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 


करियर की बात करें तो अहाना इन दिनों फिल्म शमशेरी की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर और वाणी कपूर हैं। अहाना ने अमिताभ बच्चन के सीरियल 'युद्ध' से टेलीवीजन डेब्यू किया था।

Content Writer

Smita Sharma