जब GF के साथ स्पॉट हुए सुनील शेट्टी के बेटे, फिर मीडिया के सामने कर दी एेसी हरकत

12/16/2017 5:02:41 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के साथ बांद्रा में स्पॉट हुए। दोनों एक साथ Indigo रेस्टोरेंट से बाहर दिखाई दिए। इस दौरान तानिया ने ब्लैक हुडी और लोअर पहने हुए नजर आईं।

वहीं अहान भी कैजुअल टी-शर्ट और ब्लैक जीन्स में दिखाई दिए। जब दोनों रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे थे तो उस समय अहान आगे-आगे चल रहे थे और तानिया उनके थोड़े पीछे थी। बाहर निकलते ही अहान ने कार का गेट खोला और हाथ बढ़ाकर तानिया को कार में बैठने के लिए कहा। 

खबरों की मानें तो अहान और तानिया एक-दूसरे को स्कूल टाइम में डेट कर रहे थे। दोनों करीब 3-4 साल तक रिलेशनशिप में रहे, जिसके बाद अगस्त 2015 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इस बात की जानकारी खुद अहान ने एक इंटरव्यू के दौरान दी थी। ब्रेकअप के बाद तानिया ने भी इंटरव्यू में बताया कि वो अहान के बाद Corso Sestini Branca को डेट कर रही थीं। लंबे टाइम बाद अहान-तानिया फिर साथ आ गए हैं।


 
बता दें कि तानिया बिजनेसमैन जय श्रॉफ और रोमिला श्रॉफ (एक्स वाइफ) की बेटी हैं। जो कि अपने पेरेंट्स के साथ लंदन में रहती हैं। तानिया भले की किसी बॉलीवुड स्टार की बेटी नहीं हैं लेकिन वो स्टारकिड्स के काफी करीब हैं। तानिया अक्सर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली, जावेद जाफरी ही बेटी अलाविया और कई स्टारकिड्स के साथ पार्टी करती नजर आती रहती हैं। तानिया,शेट्टी फैमिली के काफी क्लोज रही हैं। खासतौर पर वो अहान की बहन अथिया की भी दोस्त हैं।