गर्लफ्रेंड अलेखा के बर्थडे पर आदर जैन का खास पोस्ट, लेडीलव संग क्वालिटी टाइम स्पैंड करते दिखे एक्टर

12/24/2023 2:19:02 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद अब एक्टर आदर जैन इन दिनों अलेखा आडवाणी को डेट कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने लेडीलव के साथ एक तस्वीर शेयर कर अपने नए प्यार से लोगों को परिचित करवाया था। अब हाल ही में एक्टर ने एक खास पोस्ट शेयर कर गर्लफ्रेड अलेखा को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही उनके साथ प्यारी सी तस्वीरें भी शेयर की है।

आदर जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अलेखा आडवाणी के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में अलेखा काफी सजी हुई नजर आ रही हैं। दूसरी में वह आदर जैन के साथ पार्टी में पोज दे रही हैं। जबकि तीसरी फोटो में दोनों हाथ में हाथ डाले वेकेशन एंजॉय करते दिख रहे हैं। चौथी फोटो में कपल का ट्रेडिशनल अंदाज देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों में आदर-अलेखा की रोमांटिक केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा 'हैप्पी बर्थडे बेबी'।

 

View this post on Instagram

A post shared by Aadar Jain (@aadarjain)

बता दें, आदर जैन ने 13 नवंबर को सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। एक्टर ने अपनी लेडी लव के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए थे। इस फोटो के साथ आदर ने लिखा था- 'मेरी जिंदगी की रोशनी'।


बताते चलें, अलेखा से पहले आदर जैन की एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर चुके हैं। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था और बाद में दोनों की राहें अलग हो गईं। अलेखा एक्ट्रेस तारा सुतारिया की दोस्त रह चुकी हैं।

 

Content Writer

suman prajapati