आदर जैन ने बीच किनारे से शेयर की तस्वीर, गर्लफ्रेंड तारा ने किया रोमांटिक कमेंट, कहा- ''मुझे भी अपने साथ ले चलो''

1/3/2021 5:06:34 PM

मुंबई. एक्ट्रेस तारा सुतारिया और आदर जैन अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों एक-दूसरे साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। हाल ही में आदर ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिस पर तारा ने रोमांटिक कमेंट किया है।


तस्वीर में आदर बीच किनारे टहलते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने हाथ में रोविंग पैडल पकड़ा हुआ है। नए साल के मौके पर तस्वीर शेयर करते हुए आदर ने लिखा- '2021 की लहरों पर सवार' इस पर तारा ने कमेंट करते हुए लिखा- 'मुझे भी अपने साथ ले चलो' इसके साथ तारा ने हार्ट इमोजी भी बनाई है। फैंस को दोनों का यह कन्वर्सेशन खूब पसंद आ रहा है।


बता दें तारा और आदर के रिलेशन की चर्चा होती रहती है। दोनों की मालदीव वेकेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। तारा के काम की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद एक्ट्रेस फिल्म मरजांवा में नजर आई। ये फिल्म कुछ खास नही चली लेकिन एक्ट्रेस के काम को पसंद किया गया। अब एक्ट्रेस फिल्म तड़प में नजर आने वाली है। इसमें एक्ट्रेस सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Parminder Kaur