बाली में गर्लफ्रेंड अलेखा संग रोमांटिक वेकेशन मना रहे आदर जैन, हाथों में जाम थाम बीच किनारे मजे करता दिखा कपल

1/4/2024 5:31:53 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर आदर जैन इन दिनों अपने नए प्यार को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर अलेखा आडवाणी को डेट कर रहे हैं और अक्सर उसके साथ प्यार भरे पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में आदर ने अपनी लेडीलव संग कुछ नई तस्वीरें शेयर की, जो इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रही हैं।

 

दरअसल, आदर जैन इस वक्त गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी संग बाली में   वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। शेयर की गई पहली तस्वीर में एक्टर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। दूसरी में वह व्हाइट शर्ट पहने चावल के खेतों में नजर आ रहे हैं। जबकि अगली फोटो में आदर अपनी गर्लफ्रेंड संग ड्रिंक के मजे करते नजर आ रहे हैं और लास्ट फोटो में ये कपल बीच पर सनसेट के समय पोज देता दिखाई दे रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aadar Jain (@aadarjain)



फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 


बता दें, अलेखा से पहले आदर जैन एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर चुके हैं। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था और बाद में दोनों की राहें अलग हो गईं। अलेखा एक्ट्रेस तारा सुतारिया की दोस्त रह चुकी हैं।

Content Writer

suman prajapati