सुशांत सिंह राजपूत के निधन के एक साल बाद रिया ने करवाया फोटोशूट, हाई थाई स्लिट ड्रेस में लगाया ग्लैमर का तड़का

8/11/2021 3:13:37 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा था। उस दौरान रिया पर कई तरह के आरोप लगे थे। इतना ही नहीं ड्रग केस में नाम आने के बाद रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को जेल तक की हवा खानी पड़ी थी। इन सबके बाद रिया ने हर तरफ से दूरी बना ली थी। 
लेकिन अब लगता है रिया की जिंदगी में फिलहाल सब ठीक है।

रिया  एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी में लौट रही हैं। सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो गई हैं। रिया लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं।  वहीं अब सुशांत सिंह राजपूत के निधन के एक साल बाद रिया ने ग्लैमरस फोटोशूट करवाया जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। 


शेयर की तस्वीरों में रिया हाई थाई स्लिट ड्रेस में नजर आ रही हैं। रिया ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स, ग्रीन झुमकों से कंप्लीट किया है। इन ग्लैमरस तस्वीरों के साथ  रिया ने कैप्शन में रिया ने लिखा है-'ठहराव।'

हाल ही में रिया रुमी जाफरी की बेटी की शादी के फंक्शन में देखा गया था। हाल ही में उनकी मेहंदी फक्शन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थी, जिनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और क्रिस्टल डिसूजा नजर आई थी। इस दौरान रिया येलो आउटफिट नजर आईं थीं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती डायरेक्टर रूमी जाफरी की फिल्म चेहरे में नजर आएंगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, अन्नू कपूर और क्रिस्टल डिसूजा भी हैं।

Content Writer

Smita Sharma