मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर इस महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, सुनाई आपबीती

2/5/2020 7:29:00 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्कः मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल गणेश आचार्य पर एक और महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग से गुहार लगाई है। आरोप लगाने वाली महिला सीनियर बैकग्राउंड डांसर है। महिला का आरोप है कि गणेश आचार्य ने 1990 में उनका यौन शोषण किया था।

33 साल की महिला कोरियोग्राफर ने गणेश आचार्य पर अडल्ट वीडियो देखने का दबाव बनाने के लिये केस दर्ज कराया था। हालांकि, एक बार फिर गणेश आचार्य ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा है कि उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

महिला ने आयोग को लिखे खत में कहा कि आचार्य ने उसके साथ 1990 में यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था।

बता दें, महिला ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में कहा, "यह मेरे साथ 30 साल पहले हुआ था। मेरी शादी हो चुकी है और मेरे बच्चे हैं, लेकिन वह बिल्कुल भी नहीं बदला।"

Pawan Insha