नन्हें हिरण के साथ खेलते बच्चे का वीडियो वायरल, दोनों की क्यूटनेस पर दिल हार बैठे लोग

12/19/2023 5:07:22 PM

मुंबई: कहते हैं इंसान ही नहीं जानवर भी प्यार की भाषा समझते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं जहां  इंसान और जानवर एक-दूजे पर जी भर कर प्यार लुटाते नजर आते हैं। ऐसे वीडियो कभी दिल जीत लेते हैं, तो कभी इमोशनल कर देते हैं।

 

हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक छोटा सा बच्चा नन्हें हिरण के साथ खेलता नजर आ रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि नन्हा हिरण भी उसे अपने जिगरी दोस्त की तरह उस पर प्यार लुटाता नजर आ रहा है। वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'दो बच्चे।' फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 

Content Writer

Smita Sharma