ऑनलाइन हैरेसमेंट के खिलाफ सोनाक्षी सिन्हा ने दर्ज कराई FIR, एक युवक गिरफ्तार
8/22/2020 11:27:05 AM
बॉलीवुड तड़का टीम. सोशल मीडिया पर आए दिन कई स्टार्स ट्रोलिंग या बूलिंग का शिकार होते रहते हैं। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर ऐसी घटनाओं के काफी दिनों से खिलाफ हैं और वो इसे रोकने के लिए कड़े स्टैप भी उठा रही हैं। अब हाल ही में सोनाक्षी ने ऑनलाइन हैरेसमेंट के खिलाफ मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है, जिसके बाद साइबर सेल ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
बता दें सोनाक्षी बीते काफी दिनों से सोशल मीडिया ट्रोलर्स और हैरेसमेंट से काफी परेशान हैं और उन्होंने तंग आकर अपना ट्विटर अकाउंट भी डिसेबल कर दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कमेंट सेक्शन पर भी लिमिट लगा दी थी। वहीं अब एक्ट्रेस ने साइबर बूलिंग के खिलाफ मुंबई पुलिस को एफआईआर दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने औरंगाबाद से शशिकांत जाधव नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद सोनाक्षी ने एक बयान जारी कर साइबर क्राइम ब्रांच का शुक्रिया भी किया है।
उन्होंने लिखा, मैं साइबर क्राइम ब्रांच मुंबई की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की और इतना सपोर्ट किया। मैंने अपराधियों की रिपोर्ट करने के लिए यह कदम उठाया ताकि अन्य फिर से लोग ऐसा न कर सकें। अब सब, हम ऑनलाइन अब्यूज को बर्दाश्त नहीं करेंगे। फिर चाहे वो हमारे साथ हों या किसी और के साथ।'
बता दें सोनाक्षी ने साइबर बुलिंग के खिलाफ अपनी आवाज तेज कर ली है और 'अब बस' नाम से उन्होंने एक अभियान शुरू किया है। एक्ट्रेस के उस अभियान को लोगों का जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है।View this post on InstagramA post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on