Mrunal Thakur को शख्स ने सरेआम किया शादी के लिए प्रपोज, एक्ट्रेस ने कुछ यूं दिया रिप्लाई

2/28/2023 1:38:50 PM

नई दिल्ली। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर काफी टेलेंटिड है। उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ इंडस्ट्री में भी नाम कमाया है। इस वक्त मृणाल की एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई है। उनकी दिलकश अदाएं देख एक शख्स उन पर फिदा हो गए है, जिसके बाद उसने एक्ट्रेस को प्रपोज तक कर दिया है। 

 

मृणाल ठाकुर को शख्स ने किया प्रपोज
दरअसल, हाल ही में मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को अपने खुले बालों के साथ खेलता देखा जा सकता है। उनकी अदाए इतनी दिलकश हैं कि, फैन उनपर मर मीटे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मृणाल ने कैप्शन में लिखा है- "फेल्ट क्यूट माइट बाद में डिलीट हो सकता है।"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

एक्ट्रेस ने कुछ यूं दिया जवाब
वीडियो में मृणाल की इन्ही दिलकश अदाए देख एक फैन नें उन्हें प्रपोज कर दिया है। शख्स ने कमेंट कर लिखा- "मेरी तरफ से रिश्ता पक्का"। जिसके बाद मृणाल ने भी इस प्रपोजल का जवाब बड़े ही मजेदार अंदाज में दिया है। एक्ट्रेस ने रिप्लाई करते हुए लिखा है 'मेरी तरफ से ना है।'एक्ट्रेस का ये जवाब देख बाकी यूजर्स शख्स का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'तुम्हारी तो गजब बेइज्जती कर दी मृणाल ने।'

 

इस फिल्मों में नजर आएंगी मृणाल
वर्क फ्रंट की बात करें तो, मृणला को तेलुगू फिल्म सीता रमम में नजर आई थी। वहीं, अब वह जल्द ईशान खट्टर के साथ पिपा में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास आदित्य रॉय कपूर के साथ क्राइम थ्रिलर गुमराह है। यह फिल्म 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Content Editor

kahkasha