वायरल वीडियो: बच्चे ने लिपस्टिक से कार पर दिखाई कलाकारी,फिर ऐसे भागा कि हाथ में ना आया

10/22/2022 3:34:59 PM

मुंबई: सोशल मीडिया पर अक्सर छोटे बच्चों की मस्ती करते के वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक नन्हें बच्चे का वीडियो सामवे आया है जिसमें वह लिपस्टिक से पूरे कार में कलाकारी करता नजर आ रहा है। क्लिप में बच्चे को एक सफेद कार के दोनों दरवाजों में लाल रंग की लाइन बनाते देखा जा सकता है।

बच्चा ये लाइन लिपस्टिक से बना रहा है. इस एक्टिविटी के बाद बच्चा लिपस्टिक गिराता है और अपने तिपहिया साइकिल की ओर दौड़ता है।

वीडियो को मोरिसा श्वार्ट्ज नाम के एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा-वह एक दिन बॉडी शॉप का मालिक होगा। पोस्ट के अनुसार ऐसा लगता है कि वीडियो न्यू जर्सी अमेरिका से अपलोड किया गया है।

 

 

Content Writer

Smita Sharma