Video:दिलीप कुमार के घर के बाहर लगा फैंस का तांता, एक्टर के आखिरी दर्शन के लिए जद्दोजहद करती दिखीं फैन

7/7/2021 11:44:52 AM

मुंबई: दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार 7 जुलाई को दुनिया को अलविदा कहकर चले गए हैं। दिलीप जी ने  98 साल की उम्र में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली। एक्टर के निधन की खबर सुन बाॅलीवुड से लेकर राजनीतिक गलयारों में भी शोक की लहर है।

अपने फेवरेट एक्टर के दुनिया से चले जाने से फैंस की आंखें भी नम हैं। दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर हाॅस्पिटल से उनके पाली हिल स्थित घर पहुंच गया है। जहां हर कोई उनके अंतिम दर्शन करेगा। बी-टाउन के कई स्टार्स एक्टर के घर पहुंच गए हैं।

वहीं फैंस भी अपने फेवरेट एक्टर की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए इकट्ठे हो गए हैं। हाल ही में एक्टर के घर के बाहर से एक वीडियो सामने आई है। वीडियो में एक बूढ़ी महिला सुपरस्टार के अंतिम दर्शन के लिए जद्दोजहद करती दिख रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जो भी इस वीडियो को देख रहा है उसकी आंखे नम हो रही हैं। 

दिलीप कुमार ने अपने एक्टिंग की शुरुआत 1944 में फिल्म ज्वार भाटा से की थी। करीब पांच दशक के एक्टिंग करियर में 65 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। दिलीप कुमार ने 'अंदाज', 'आन', 'दाग', 'देवदास', 'आजाद', 'मुग्ले आजम' समेत कई फिल्मों में काम किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दिलीप कुमार ने 1976 में  काम से पांच साल का ब्रेक लिया। उसके बाद 1981 में उन्होंने क्रांति फिल्म से वापसी की। उनकी आखिरी बार  किला थी जो 1998 में रिलीज हुई।
 

 

Content Writer

Smita Sharma