KBC: 1500 रुपए महीना कमाने वाली अमरावती की कुक बबीता बनीं करोड़पति

9/16/2019 2:14:42 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 11 को उनका दूसरा करोड़पति विजेता मिल गया है। पहले करोड़पति विजेता बिहार के सनोज राज के बाद अब अमरावती शहर से ताल्लुख रखने वाली कुक बबीता ने 1 करोड़ रुपए जीतकर तहलका मचा दिया है। 

विजेता बबीता ताड़े ने बताया कि वह पेशे से एक कुक है और 1500 रुपए महीना कमाती है। वह अमरावती की रहने वाली है और वहां के एक स्कूल में काम करती है। 

इन दिनों चैनल ने एक नया वीडियो रिलीज किया है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि बबीता ने 1 करोड़ जीते हैं और उनकी लाइफ से जुड़ी बातें भी दिखाई गई हैं।इस दौरान बबीता ने बताया कि वो स्कूल में बच्चों के लिए खाना बनाती हैं और यह काम करना उन्हें बहुत पसंद है।  

बबीता के पहले बिहार के एक आईएएस की पढ़ाई कर रहे सनोज राज ने 1 करोड़ की राशि जीती थी, लेकिन वह 7 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाए थे। सनोज से एक करोड़ के लिए जो सवाल पूछा था वह था कि "भारत के किस मुख्य न्यायधीश के पिता भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री थे।  


सनोज और बबीता के अलावा, 15वें प्रश्न तक पहुंचने वालों में हिमांशू धुरिया भी हैं। लेकिन हिमांशू को 1 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं पता था। इसलिए वह 50 लाख रुपए जीत कर लौटे। इस शो का नया सीजन टीआरपी रिपोर्ट में टॉप पर चल रहा है। 

Smita Sharma