पानी के अंदर ''मूनवॉक डांस'' कर लड़के ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, वायरल हुआ वीडियो

9/19/2022 2:27:02 PM

मुंबई: आजकल लोग सोशल मीडिया पर स्टार बनने के लिए कुछ नहीं भी कर सकते हैं। एक ओर जहां कुछ लोग उट-पटांग चीजें कर सुर्खियां बटोर हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने टैलेंट के बलबूते हिट होते हैं।

इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का पानी के अंदर मूनवॉक डांस करता नजर आ रहा है।डांस के दीवाने तो आपने बहुत देखें होंगे लेकिन क्या आपने कभी किसी को पानी के अंदर डांस करते देखा है?

वीडियो में एक लड़के को माइकल जैक्सन के 'स्मूथ क्रिमिनल' सॉन्ग की धुन पर थिरकते देखा जा रहा है। इंटरनेट पर धूम मचा रहे इस लड़के के डांस मूव्स को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स इसे 'भारत का हाइड्रोमैन' कह रहे हैं।इस वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम जयदीप गोहिल बताया जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hydroman (@hydroman_333)

अब तक इस वीडियो को करीब 10 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं 9 लाख से अधिक यूजर्स इस वीडियो पर लाइक्स और कई कमेंट्स कर चुके हैं। यह सिलसिला अब भी जारी है। 

Content Writer

Smita Sharma