फिर मुसीबतों में घिरीं गहना वशिष्ठ, 24 साल की मॉडल ने लगाया जबरन अश्लील वीडियो शूट करवाने का आरोप

2/14/2021 1:32:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पॉर्नोग्राफिक वीडियो मामले में फंसी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ एक बार फिर मुसीबतों में घिरती नजर आ रही हैं। उनका नाम एक अन्य मामले में सामने आया है। एक मॉडल ने गहना वशिष्ठ और 3 अन्य लोगों पर गैंगरेप करने के आरोप लगाया है। मॉडल ने उनके प्रोडक्शन हाऊस द्वारा शूट किए गए वीडियो के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस मामले में अब चौथी एफआईआर दर्ज कर ली है और इस मामले की जांच कर रही है।

 

24 साल की मॉडल ने बताया कि उसे एक वीडियो के लिए 3 पुरुषों के साथ यौन गतिविधियां करने के लिए मजबूर किया गया था। इतना ही नहीं, गहना समेत 3 लोगों पर महिला को गलत तरीके के कैद रखने का आरोप भी लगा है। मुंबई पुलिस ने मॉडल की शिकायत दर्ज कर ली है और सारी सच्चाई पता लगने की कोशिश कर रही है।

 

एक बार फिर बता दें, मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल ने गहना वशिष्ठ को 6 फरवरी को गिरफ्तार किया था। उन पर गहना पर आरोप है कि वो पोर्न वीडियो शूट कर वेबसाइट पर अपलोड करती थीं। इस मामले में गहना का नाम सामने आने के बाद एक के बाद एक गिरफ्तारियां होती गईं और अब तक पुलिस 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और चार लोगों पर केस दर्ज हो चुके हैं।
 
 
 

Content Writer

suman prajapati