20 साल के रणबीर के कंधे पर सिर टिकाए 9 साल की आलिया, वायरल हुई कपल की पहली मुलाकात की तस्वीर

2/29/2024 12:16:44 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 13 अप्रैल 2022 में अपने प्यार रणबीर कपूर से शादी रचाई थी। शादी के कुछ महीनों बाद नवंबर 2022 में कपल ने प्यारी सी बेटी का वेलकेम किया जिसका नाम राहा कपूर है। कपल की प्रेम कहानी से तो हर कोई वाकिफ है।  

यह बात सभी जानते हैं कि रणबीर आलिया के क्रश हैं। आलिया रणबीर को बचपन से ही बहुत पसंद करती दिखीं। वहीं  आलिया जब रणबीर से पहली बार मिली थी तब वह 9 साल की थीं।

खुद आलिया ने कई दफा यह बताया और एक इंटरव्यू में उस पहली मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया था। उस वक्त आलिया और रणबीर कपूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बालिका वधू' में काम करने वाले थे। उन्होंने फिल्म के लिए फोटोशूट करवाया था और ऑडिशन भी दिया था।

आलिया ने यह तक कहा था कि उस वक्त की एक तस्वीर को उन्होंने फ्रेम करवाकर घर में भी रखा है पर उस फोटो को अभी तक किसी फैन ने नहीं देखी थी लेकिन अब 9 साल की आलिया और 20 साल के रणबीर कपूर की वह तस्वीर सामने आई है।  

इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में 9 साल की आलिया दुल्हन की लिबास में 20 की उम्र के रणबीर के कंधे पर सिर टिकाए नजर आ रही हैं। छोटी सी आलिया मुस्कुरा रही हैं, वहीं रणबीर अलग ख्यालों में खोए हैं। अब जैसे ही ये तस्वीर सामने आई तो  यूजर्स के बीच बहस छिड़ी है कि आखिर आलिया को उम्र में 11 साल बड़े रणबीर से कैसे प्यार हो गया? उन्हें कैसे बचपन से ही रणबीर पर क्रश होने लगा था? देखें लोगों के कमेंट...

 

Content Writer

Smita Sharma