''हंगामा 2'' फेम प्रणिता सुभाष ने करवाया मैटरनिटी फोटोशूट, ऑफ शोल्डर गाउन में 9 महीने प्रेग्नेंट हसीना ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

5/23/2022 9:53:50 AM

मुंबई: साउथ एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। 'हंगामा 2' फेम प्रणिता सुभाष अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमिस्टर में हैं। वो जल्दी ही मां बनने वाली हैं। ऐसे में वह इस खूबसूरत फेस की यादों को कैमरों में संजो रही हैं।

अक्सर  प्रणिता सुभाष अपने बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में प्रणिता सुभाष ने बेहद खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है। लुक की बात करें प्रणिता सुभाष ने बेहद खूबसूरत ऑफ शोल्ड स्काई ब्लू कलर का लॉन्ग गाउन पहना है।

9 महीने प्रेग्नेंट प्रणिता गाउन में बेहद ही काॅन्फिडेंस से बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। नो मेकअप लुक में भी प्रणिता के चेहरे का ग्लो देखते बन रहा है। बेबी बंप पर हाथ रख वह स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं।

वहीं कुछ तस्वीरों में वह पति नितिन राजू संग नजर आ रही हैं। इस मैटरनिटी फोटोशूट में कपल के चेहरे की खुशी बयां कर रही है कि वह नन्हें मेहमान के स्वागत के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

 

अभी चंद दिनों पहले ही एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष की गोद भराई की रस्म हुई थी। जिसकी जानकारी भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। इन तस्वीरों मेंप्रणिता सुभाष पीले रंग की सिल्क साड़ी में बिल्कुल राजकुमारी की तरह लग रही थीं। 

प्रणिता सुभाष ने 11 अप्रैल को पति के लिए खास तोहफा बताते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी।दरअसल 11 अप्रैल को नितिन का 34वां जन्मदिन था।

 प्रणिता ने पिछले साल 30 मई 2021 को बैंग्लुरु बेस्ड बिजनेसमैन नीतिन राजू के साथ शादी की थी और उन्होंने अपनी शादी की जानकारी फैंस को 1 जून को सोशल मीडिया के जरिए दी थी।


काम की बात करें तो प्रणिता सुभाष ने 2010 में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से ही वह दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। प्रणिता को आखिरी बार टॉलीवुड में फिल्म एनटीआर: कथानायकुडु (2019) में देखा गया था। प्रणिता बाॅलीवुड डेब्यू भी कर चुकी हैं। वह शिल्पा शेट्टी के साथ 'हंगामा 2' और अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आईं हैं। 


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma