आलिया-रणवीर के 'केसरिया' सॉन्ग पर दादी ने किया झूमकर डांस, फैंस ने लुटाया खूब प्यार

9/30/2022 3:52:52 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का गाना 'केसरिया' फिल्म की तरह की काफी पसंद किया गया। इस गाने पर लोगों ने खूब रील्स बना-बनाकर वायरल की। इसी बीच अब केसरिया सॉन्ग पर 64 साल की दादी का डांस वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।


लेटेस्ट वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रवि बाला शर्मा रणबीर और आलिया के सुपरहिट नंबर केसरिया पर डांस करती दिख रही हैं। लहंगा चोली में दादी खूब खुलकर डांस कर रही है और फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को अब तक 16,547 लोग लाइक कर चुके हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravi Bala Sharma (@ravi.bala.sharma)

बता दें, रवि शर्मा एक कंटेंट क्रिएटर हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। वह अक्सर बॉलीवुड नंबर्स पर डांस करती हुई दिखाई देती हैं।

 

Content Writer

suman prajapati