अरबाज के 50वें बर्थडे पर मलाइका ने केक के साथ कटवाया तरबूज, फैंस बोले Nonsense..

8/4/2017 11:02:47 AM

मुंबई  बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान आज अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके इस खास दिन को एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा ने खास बनाया।  मलाइका ने अरबाज खान के बर्थडे की केक काटते हुए फोटो रको इंस्टा पर शेयर कर उन्हें बधाई दी है।

इस तस्वीर में केक पर लिखा है। Happy Birthday Arbu Papa...यानी ये बर्थडे मलाइका ने अपने बच्चों की ओर से मंगवाया। इस तस्वीर से पहले मलाइका ने अरबाज खान का एक फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अरबाज खान तरबूज को वेजिटेबल कटर से काट रहे हैं। ये तरबूज भी अरबाज ने 50 साल पूरे करने पर काटा। वीडियो में उनके करीबियों की काफी आवाजें आ रही हैं। 

वीडियो पर एक यूजर ने लिखा हैप्पी वाटरमेलन डे….मलाइका अरोरा। एक और दूसरे यूजन ने लिखा है 15 करोड़ लेकर अब हसबैंड बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। इस वीडियो और फोटो को लेकर मलाइका फिर से सोशल मीडिया पर ट्रॉल की जा रही हैं। बता दें कि अरबाज खान का बर्थडे मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा और उनके पति शक्ति ने सेलिब्रेट किया। मलाइका और अमृता, अरबाज का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए देर रात डिनर डेट पर गए। ये दोनों भले ही अलग हो गए हों लेकिन अब भी साथ रहने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। दोनों कई बार वेकेशन पर भी साथ नजर आते हैं।