''तमाशा'' के 5 साल पूरे, दीपिका ने शेयर की फिल्म से जुड़ी कुछ अनदेखी तस्वीरें

11/29/2020 2:25:38 PM

मुंबई. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'तमाशा' के 27 नवंबर को 5 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म के 5 साल पूरे होने पर दीपिका ने रणबीर के साथ फिल्म से जुड़ी कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो खूब वायरल हो रही हैं।


दीपिका ने तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में दीपिका रणबीर के साथ इंटेंस सीन शूट करती नजर आ रही है। वहीं एक शख्स माइक लेकर खड़ा दिखाई दे रहा है। दूसरी तस्वीर में अकेली दीपिका ही नजर आ रही है। एक्ट्रेस काफी थकी हुई लग रही है और दीवार के साथ आंखें बंद करके खड़ी है। तीसरी तस्वीर में दीपिका जोकर और रणबीर रोबोट बनकर दर्शकों के लिए तमाशा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा-दीपिका ने ये फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- #5YearsOfTamasha, #5YearsofTara #RanbirKapoor दीपिका ने फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली को टैग भी किया है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


बता दें दीपिका और रणबीर की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं। दीपिका और रणबीर  ये जवानी है दीवानी, बचना ऐ हसीनो और तमाशा में साथ काम कर चुके हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा में बने रहे। जो ज्यादा समय तक नही चला।

Parminder Kaur