बाॅलीवुड की एक्ट्रेसेस से कम नहीं हैं इन 5 काॅमेडी एक्टरस की पत्नियां, तस्वीरें देख लगेगा झटका

7/15/2018 4:09:47 PM

मुंबईः छोटी पर्दा कई काॅमेडी शो की वजह से भी जाना जाता है जो हमारे व्यस्त और तनावपूर्ण जीवन को आसान बनाते हैं, लेकिन जैसा कि कहा जाता है, हर सफल व्यक्ति के पीछे, एक महिला होती है। आज हम आपको कॉमेडी के कुछ बादशाहों की पत्नियाों के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं।

 

 

राजू श्रीवास्तव

मशहूर काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव ने शिखा से शादी की। राजू के दो बच्चे भी हैं। बता दें कि शिखा ने डांस रियलटी शो नच बलिए सीजन 6 में भाग लिया था।  


 

 

राजू पाल

कॉमेडी के एक और बादशाह राजू पाल कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। वह ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज के विनर भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी का नाम सरिता है और उनके भी दो बच्चे हैं। 

 


 

किकू शारदा 

 द कपिल शर्मा शो में पलक का किरदार निभा चुके किकू शारदा साल 2003 में प्रियंका से शादी के बंधन में बंधे। किकू के दो बेटे हैं। प्रियंका ने डांस रियलटी शो नच बलिए सीजन 6 में हिस्सा लिया था।  


 

चंदन प्रभाकर

कॉमेडियन चंदन प्रभाकर को भी द कपिल शर्मा शो से पहचान मिली थी। शो में उन्होंने चंदू चाय वाले का किरदार निभाया। चंदन ने 25 अप्रैल 2015 नंदिनी खन्ना नाम की लड़की से शादी की। 

 

 

सुनील ग्रोवर
 

एक्टर और कॉमेडी के बादशाह सुनील ग्रोवर को देश का हर बच्चा डॉ मशहूर गुलाटी के नाम से जानता है। उन्होंने आरती से शादी की है। हालांकि, बहुत से लोग इस बात को नहीं जानते हैं कि सुनील पहले अपनी पत्नी के सामने अपने चुटकुले सुनाते हैं। अगर उनकी बात पर आरती हंसे तो वह स्टेज पर दर्शकों को वही चुटकुला सुनाते हैं। सुनील की पत्नी एक इंटीरियर डिजाइनर हैं और उनका एक बेटा भी है जिसका नाम मोहन है। 

 

Punjab Kesari